Home / News / छठ की तैयारियों को लेकर डीएम और डीडीसी ने निर्माणाधीन पोखर व घाट का किया निरीक्षण

छठ की तैयारियों को लेकर डीएम और डीडीसी ने निर्माणाधीन पोखर व घाट का किया निरीक्षण

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

सरायरंजन के खजरी पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा, छठ से पहले सभी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

समस्तीपुर । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत खजरी पंचायत में निर्माणाधीन पोखर एवं छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छठ पर्व से पूर्व सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए घाटों की समुचित साफ-सफाई, पहुंच पथ, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

वहीं, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया।

जिला प्रशासन की ओर से आगामी छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now