Home / News / CM योगी महाराज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेन्द्र गिरि जी महाराज ने की रसड़ा विधानसभा के विकास पर चर्चा

CM योगी महाराज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेन्द्र गिरि जी महाराज ने की रसड़ा विधानसभा के विकास पर चर्चा

(रिपोर्ट: नेहाल अख्तर)
(जिला संवाददाता, बलिया)
(Express News Bharat)

रसड़ा (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज से महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेन्द्र गिरि जी महाराज ने आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 358 रसड़ा के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विकास कार्यों को गति देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेन्द्र गिरि जी महाराज ने मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।

इस मुलाकात को रसड़ा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now