Home / News / छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर जुटेंगे कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर जुटेंगे कार्यकर्ता

नई दिल्ली। देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ विशाल महारैली आयोजित की जाएगी। इस महारैली का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से लोगों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी शामिल होंगे। महारैली के माध्यम से वोट के अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संवैधानिक ढांचे की रक्षा जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

आयोजकों द्वारा ‘चलो दिल्ली’ का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक लोगों से महारैली में पहुंचने की अपील की गई है। कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रखा गया है।

कार्यक्रम का विवरण:

  • दिनांक: 1 नवंबर 2026, रविवार
  • स्थान: रामलीला मैदान, नई दिल्ली
  • समय: सुबह 10:00 बजे से
  • प्रमुख उपस्थिति: डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा

महारैली को लेकर जारी अपील में लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।
अशोक कुमार श्रीवास की खास बिलासपुर संभाग हेड

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now