दीपका थाना चौक की सुरक्षा के लिए प्रभा सिंह तंवर ने उठाई आवाज कलेक्टर और SECL प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र, 15 दिन में व्यवस्था सुधारने की मांग
कोरबा//जनहित के मुद्दों पर सक्रियता दिखाते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) की जिलाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत कटघोरा की पूर्व सभापति श्रीमती प्रभा सिंह तंवर ने दीपका थाना चौक की यातायात सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है। उन्होंने कलेक्टर कोरबा और SECL गेवरा-दीपका प्रबंधन को पत्र देकर जनसमस्याओं पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया है।
- भारी वाहनों से दुर्घटना का खतरा
थाना चौक पर ट्रकों की आवाजाही से जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक सुरक्षा कर्मचारी तैनात करने की मांग की गई है। - दुपहिया मार्ग पर बैरिकेड्स
छोटे वाहनों के रास्ते पर बैरिकेड्स नहीं होने से भारी वाहनों के प्रवेश की समस्या सामने आती है। इसे व्यवस्थित करने की मांग की गई है। - स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
थाना चौक से आगे मोड़ तक प्रकाश व्यवस्था करने की मांग उठाई गई है, ताकि रात में आवागमन सुरक्षित हो सके। - जनहित को प्राथमिकता
प्रभा सिंह तंवर ने 15 दिनों के भीतर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उनकी कार्यशैली जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और समाधान के लिए लगातार पहल करने पर केंद्रित है।
प्रभा सिंह तंवर का संदेश
“जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल ध्यान देकर समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।”
अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट






