रिपोर्ट अखिलेश गौतम
सीतापुर में यूपी 34 प्रीमियर लीग सीजन-2 के मेगा ऑक्शन में 397 खिलाड़ियों पर बोली लगी, 256 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी। अमन स्ट्राइकर्स ने रोशन कुमार को 15,500 रुपये में खरीदकर लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया।
जेल रोड स्थित होटल जेपी इन में रविवार को आयोजित ऑक्शन का शुभारंभ टूर्नामेंट अध्यक्ष एवं ब्रांड एंबेसडर भाजपा नेता सागर गुप्ता ने किया। इस दौरान 16 टीमों की जर्सियां लॉन्च की गईं और टीम मालिकों व मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
सागर गुप्ता ने कहा, ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं। विजेता टीम को 1,22,222 रुपये, उपविजेता को 66,666 रुपये और तीसरे-चौथे स्थान की टीमों को 10-10 हजार रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी।
आयोजन में आदिल, इकबाल अहमद, अनस, नेहाल, पंकज शुक्ला, अभिषेक तिवारी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।









