Home / News / कोटा महानगर में RSS के शताब्दी वर्ष पर निकला विशाल पथ संचलन

कोटा महानगर में RSS के शताब्दी वर्ष पर निकला विशाल पथ संचलन

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

दादाबाड़ी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कोटा, 18 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रविवार को कोटा महानगर में विशाल एवं भव्य पथ संचलन निकाला गया। सीएडी (CAD) मैदान से शाम 4:45 बजे प्रारंभ हुए इस पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए आगे बढ़े।

दादाबाड़ी में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन

पथ संचलन के दादाबाड़ी मुख्य मार्ग पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के लिए दादाबाड़ी मेन रोड पर विशेष स्वागत द्वार भी लगाया गया था।

पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और 101 किलो फूलों से अभिनंदन किया।

पथ संचलन के दादाबाड़ी क्षेत्र में पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन माहुर ने स्वयं पथ संचलन में सहभागिता करते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर, आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों के माध्यम से उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों एवं मातृशक्ति ने भी जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर परस राम गौतम, गुरमीत रंधावा, एडवोकेट अतिश सक्सेना, राजकुमार झा, लोकेंद्र सिंह, अमित गौतम, प्रणय विजय, हरिशंकर, पीयूष शर्मा, महेंद्र विजय, रमेश चंद्र, हमीर सिंह, गिरिराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now