Home / News / युवक का अपहरण कर हत्या की साजिश रचने के आरोप में पांच गिरफ्तारतमंचे, कारतूस, चाकू और वारदात में इस्तेमाल अल्टो कार बरामद

युवक का अपहरण कर हत्या की साजिश रचने के आरोप में पांच गिरफ्तारतमंचे, कारतूस, चाकू और वारदात में इस्तेमाल अल्टो कार बरामद

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने युवक का अपहरण कर मारपीट करने और उसकी हत्या की साजिश रचने के आरोप में पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो नाजायज चाकू और घटना में इस्तेमाल सिल्वर रंग की अल्टो कार बरामद की है। कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे मोनू राठौड़ (21) निवासी बिचपुरी, थाना बिथरी चैनपुर को कुछ लोग उसके कमरे से जबरन अल्टो कार में बैठाकर ले गए थे। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। कार रुकने पर आरोपियों के चंगुल से छूटकर मोनू भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा बीएनएस की धाराओं में दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कीं। 15 अक्टूबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर पंचवटी एन्क्लेव के सेक्टर-11 में पानी की टंकी के पास से पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महावीर राठौड़, बृजेश, दिनेश और मनोज वाल्मीकि निवासी ग्राम डोहरिया, थाना बिथरी चैनपुर तथा ऋषिपाल निवासी ग्राम रुद्रपुर, थाना बरखेड़ा, पीलीभीत के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महावीर के बेटे कृष्ण को कुछ दिन पहले भुता पुलिस ने अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। महावीर को शक था कि बेटे की गिरफ्तारी में मोनू का हाथ है। इसी रंजिश में मोनू को अगवा किया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर रात में उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने की योजना बनाई थी। मौका पाकर मोनू भाग निकला।
थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now