बलिया प्रीमियर लीग सीजन-2: 18 अक्टूबर को वीर लोरिक स्टेडियम में सजेगा युवा प्रतिभाओं का महाकुंभ, सीधे मौके पर भी भर सकेंगे फॉर्म
(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया। जनपद और आसपास के क्षेत्रों की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बड़ा और पेशेवर मंच देने के लिए बलिया प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2 का शंखनाद हो चुका है। इस बहुप्रतीक्षित टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों का महा-ट्रायल आगामी 18 अक्टूबर को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजित किया जा रहा है।डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, बलिया द्वारा आयोजित और ‘नया सवेरा सेवा संस्थान’ से संबद्ध इस भव्य प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक राकेश यादव ने बताया कि इस बार लीग को और अधिक पेशेवर और पारदर्शी बनाया गया है। इस महा-आयोजन को सफल बनाने में उनकी पूरी सहयोगी टीम जुटी हुई है, जिसमें मुख्य रूप से रोहित रंजन, विजेंद्र सिंह, आरिफ और आशुतोष पाठक जैसे समर्पित नाम शामिल हैं, जो दिन-रात तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं बाहरी चयन समिति करेंगे हुनर का फैसला, ऑक्शन से तय होगा रास्ता
इस सीजन में खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह से उनकी काबलियत, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए एक विशेष बाहरी चयन समिति (External Selection Committee) को आमंत्रित किया गया है, जो निष्पक्ष रूप से खिलाड़ियों के हुनर को परखेगी ट्रायल पास करने वाले खिलाड़ियों को सीधे टीम में एंट्री नहीं मिलेगी, बल्कि शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों के नाम ‘प्लेयर ऑक्शन’ (खिलाड़ियों की नीलामी) में भेजे जाएंगे। इसके बाद लीग की आठ फ्रेंचाइजी टीमें ऑक्शन के माध्यम से अपनी पसंद के खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल करेंगी। यह प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर आईपीएल (IPL) जैसा रोमांच पैदा करेगी।दिग्गज क्रिकेटर्स का मिल रहा है साथ BPL सीजन-2 को क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियों और अनुभवी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है। इस बार युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए पूर्व आरसीबी (RCB) खिलाड़ी इकबाल अब्दुल्ला, पूर्व आईपीएल (IPL) स्टार अमित मिश्रा और इंडिया अंडर-19 के बेहतरीन खिलाड़ी पंकज यादव जैसी दिग्गज खेल हस्तियां भी इस अभियान से जुड़ी हुई हैं (ऑफलाइन) रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा आयोजन समिति के अनुसार, ट्रायल के दिन खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तय किया गया है। ऐसे खिलाड़ी जो किसी कारणवश पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे 18 अक्टूबर को सीधे वीर लोरिक स्टेडियम पहुंचकर मौके पर ही ऑफलाइन फॉर्म भरकर उसी दिन ट्रायल में शामिल हो सकते हैं स्थानीय खेल प्रेमियों और विशेषज्ञों का मानना है कि बलिया प्रीमियर लीग का यह दूसरा सीजन ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के प्रतिभावान क्रिकेटरों के लिए देश के बड़े मंचों तक पहुंचने का एक सुनहरा प्रवेश द्वार साबित होगा।






