Home / News / नवरात्र के प्रथम दिन मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट द्वारा बच्चो को पुरस्कार वितरित में शामिल हुए विनोद कुमार सिंह

नवरात्र के प्रथम दिन मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट द्वारा बच्चो को पुरस्कार वितरित में शामिल हुए विनोद कुमार सिंह

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा बलिया। पवित्र नवरात्र के प्रथम दिन के अवसर पर मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री रामचंद्र संस्कार सेवा केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बहुत से लोग उपस्थित थे सर्वप्रथम सभी अतिथियों का स्वागत करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी विनोद सिंह भारतीय जनता पार्टी के विरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह ने लोगों को और बच्चों को बताते हुए कहा कि आज का दिन सभी के लिए खास दिन है क्योंकि आज नवरात्र का पहला दिन है आज ही के दिन शक्ति की आराधना की जाती है यह आराधना 9 दिन तक चलती है। उन्होंने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है भारत के हर एक बच्चे को शिक्षा मिलनी चाहिए राजमहल मैरिज हॉल के प्रबंधक अरुण जी ने बच्चों को उनके जीवन से संबंधित बहुत ही प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए व समाज सेवी अमित सिंह जी ने बच्चों से बहुत ही सवाल जवाब किए और बच्चों को बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी नीरज, संजय प्रेम रतन वर्मा लाल इत्यादि ने अपने विचार रखें कार्यक्रम के बाद बच्चों को मेडल देकर, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया , कापी ,पेन और मिठाई बाटा गया और सभी को भोजन कराया गया। जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी। कार्यक्रम में पेन कॉपी की व्यवस्था विनोद सिंह और ,अमित सिंह के द्वारा किया गया था भोजन की व्यवस्था मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री प्रेम रतन वर्मा द्वारा किया गया था । कार्यक्रम में मुख्य रुप से रुप से मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विकास कुमार वर्मा,प्रेम रतन वर्मा, लाल जी,सत्येंद्र सिंह, धनंजय पांडे ,सूर्य सिंह, चंद्र सिंह ,अनुराग यादव ,शुभम सिंह प्रसिद्ध शर्मा संजय गोपाल लल्लन बागी,सत्यम , शिवम , बच्चों में अभिषेक,मुस्कान ,गोल्डी ,खुशी ,रूमझुम, राम,अंशिका ,पायल, रिशु, गरिमा, पीहू, वंशिका, शौर्य, अंकिता, छोटी, साक्षी,आचंल ,प्रिंस, मोहित इत्यादि बहुत से क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्स्टी विकास कुमार वर्मा जी ने किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now