(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुँचकर विधि-विधान से अपना पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत पुलिस अधीक्षक ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की।
नवागत पुलिस अधीक्षक की मुख्य प्राथमिकताएं:
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जनपद की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया अपराध एवं अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी जनसुनवाई को प्राथमिकता से थानों और पुलिस कार्यालय में आने वाले हर फरियादी की समस्या को अत्यंत गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समयबद्ध व न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।महिला व बाल सुरक्षा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिसिंग में पारदर्शिता आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव जागृत करने के लिए पुलिस की विजिबिलिटी (पैदल गश्त) बढ़ाई जाएगी और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा इस मीटिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी/दक्षिणी), क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया सहित पुलिस कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








