(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा, बलिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को श्री बालेश्वर जी ट्रेडिंग कंपनी, ए-8, माधोपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट, रसड़ा में “श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया शिविर में डॉ. गुफरान, एमओ/इंचार्ज ने अपनी टीम के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में कुल 86 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इस अवसर पर एडीएम बलिया एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलिया द्वारा आंखों से संबंधित समस्या वाले 20 मरीजों को चश्मे का वितरण किया गया। वहीं लेबर चौक ऐप के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन कराया गया तथा उन्हें श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, नायब तहसीलदार रसड़ा सहित विभिन्न उद्योगों के स्वामी एवं उद्यमी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जनार्दन यादव, अनिल कुमार सहित अन्य उद्यमियों ने शिविर में सहभागिता की शिविर के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों एवं उनके परिवारों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।







