Home / News / बलिया प्रीमियर लीग Season-2 का ट्रायल 18 अक्टूबर को

बलिया प्रीमियर लीग Season-2 का ट्रायल 18 अक्टूबर को

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया। युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से बलिया प्रीमियर लीग (BPL) Season-2 का दोबारा आयोजन किया जा रहा है। लीग का ट्रायल 18 अक्टूबर को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजित होगा।

इस बार खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए बाहरी चयन समिति मौजूद रहेगी। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को सीधे टीम में शामिल नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके नाम प्लेयर ऑक्शन के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद आठ फ्रेंचाइजी ऑक्शन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करेंगी।

BPL Season-2 को क्रिकेट जगत से जुड़े अनुभवी खिलाड़ियों का भी सहयोग मिल रहा है, जिसमें पूर्व RCB खिलाड़ी इकबाल अब्दुल्ला, पूर्व IPL खिलाड़ी अमित मिश्रा और अंडर-19 खिलाड़ी पंकज यादव शामिल हैं।

ट्रायल के लिए रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। जिन खिलाड़ियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे भी स्टेडियम में मौके पर ऑफलाइन फॉर्म भरकर उसी दिन ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।

आयोजन District Cricket Association Ballia
Affiliated by: Naya Savera Sewa Sansthan
आयोजक: राकेश यादव

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now