Home / News / सेठ बद्री प्रसाद महाविद्यालय में मनी गांधी-शास्त्री जयंती

सेठ बद्री प्रसाद महाविद्यालय में मनी गांधी-शास्त्री जयंती

जालौन के कोंच में सेठ बद्री प्रसाद स्मृति महाविद्यालय में 2 अक्टूबर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक आशुतोष हुंका एवं कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ, जिसमें कार्यवाहक प्राचार्य ब्रजेन्द्र निरंजन सहित स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज को नमन कर एकता व सेवा का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण के बाद ठाकुर बाबा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की और संदेश दिया कि स्वच्छ परिसर से ही स्वच्छ समाज और स्वच्छ राष्ट्र बनता है।

वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और शास्त्री जी की सादगी व कर्तव्यनिष्ठा को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। इस दौरान मनोज श्रीवास्तव, मनोज पटेल, तैय्यबा सिद्दीकी, उवैश मंसूरी, डॉ आर.डी सिंह, जया सरोज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now