(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया। शासन द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस द्वारा लावारिश कबाड़ एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है इस क्रम में थाना बैरिया पर विभिन्न मामलों में लावारिश कबाड़ योग्य कुल 39 अदद मोटरसाइकिल/चार पहिया वाहनों की नियमानुसार नीलामी हेतु दिनांक 30.09.2026 की तिथि निर्धारित की गयी थी। निर्धारित तिथि दिनांक 30.09.2026 को थाना बैरिया के थाना प्रांगण में गठित नीलामी समिति द्वारा उपजिलाधिकारी (न्यायिक), बैरिया, बलिया की अध्यक्षता में उक्त 39 अदद लावारिश कबाड़ मोटरसाइकिल/चार पहिया वाहनों की नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी। उक्त नीलामी में 39 अदद लावारिश कबाड़ मोटरसाइकिल/चार पहिया वाहन नीलाम किये गये। नीलामी की सम्पूर्ण कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं शासकीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं नियमानुसार सम्पन्न करायी गयी थाना बैरिया पुलिस द्वारा लावारिश एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।







