झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं में पोषण, स्वास्थ्य संतुलित आहार तथा एनीमिया की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 28 से 30 सितम्बर तक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। दिनांक 30.09.2026 को महिला शिक्षण विहार में महिला अधिकारिता विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग झालावाड़ के समन्वय से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला साक्षरता एवं सतत् अधिकारी श्रीमान ललित कुमार साहू, चिकित्सा विभाग से सुष्मिता सेन, सोन कंवर, वैशाली गुंजल साथ ही विभाग द्वारा संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेन्ट ऑफ विमेन जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमति मीनाक्षी सोलंकी पन्नाधाय सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र प्रबंधक रेखा जोशी, सखी वन स्टॉप सेन्टर केन्द्र, आंगनबाडी कार्यकर्ता, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र एवं महिला शिक्षण विहार के कार्मिकों की उपस्थिति में किशोरियों / बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता के अन्तर्गत संतुलित आहार के संबंध में जानकारी दी गई एवं एनिमिया की रोकथाम के लिए आयरन की गोलियो का वितरण किया गया। महिला हेल्पलाईन 181 एवं विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर व महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र द्वारा दी जानी वाली सुविधाओं पर चर्चा की गयी। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के सलाहकारों द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित किया तथा साथ ही सहजन, अर्जुन, आवंला, तुलसी जैसे औषधीय पौधे भेंट कर पोषण एवं स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।






