Home / News / बाढ़ राहत वितरण के वायरल वीडियो पर जिला प्रशासन ने जारी किया खंडन

बाढ़ राहत वितरण के वायरल वीडियो पर जिला प्रशासन ने जारी किया खंडन

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर, । समस्तीपुर जिले में बाढ़ राहत सामग्री वितरण से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा राहत सामग्री वितरण जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे आधिकारिक राहत वितरण का हिस्सा नहीं है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आधिकारिक रूप से राहत सामग्री का वितरण निर्धारित एसओपी और लाभुक सूची के आधार पर संबंधित अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मी और पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से किया जाता है।

प्रशासन ने वायरल वीडियो में नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने तथा गंगा की तेज धारा में उतरकर राहत सामग्री लेने जैसी स्थिति को असुरक्षित बताया है। प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार का वितरण अनुमोदित नहीं है और न ही जिला प्रशासन इसका समर्थन करता है।

वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी को जांच पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों अथवा असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now