Home / News / सरायरंजन में फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, मंजय लाल राय गिरफ्तार

सरायरंजन में फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, मंजय लाल राय गिरफ्तार

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर । सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा शीतलपट्टी गांव में 19 सितंबर को हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस के अनुसार, मामले में आयुष कुमार झा के आवेदन पर सरायरंजन थाना कांड संख्या 244/26 दर्ज किया गया था। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की ओर से अलग से सरायरंजन थाना कांड संख्या 246/26 दर्ज किया गया, जिसमें शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर एसपी ने मुफ्फसिल अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था। टीम लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के जरिए घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी थी।

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मंजय लाल राय, पिता स्वर्गीय मुनीलाल यादव, निवासी शीतलपट्टी, थाना सरायरंजन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार मंजय लाल राय का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ शराब तस्करी समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में ताजपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत रवि, गोपाल कुमार गुप्ता समेत सरायरंजन थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

अब पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now