Home / News / मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ विवाद में पुलिस कार्रवाई, AAP विधायक जरनैल सिंह पर FIR

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ विवाद में पुलिस कार्रवाई, AAP विधायक जरनैल सिंह पर FIR

दिल्ली के तिलक नगर-विकासपुरी इलाके में सड़क निरीक्षण के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ कथित थप्पड़ मामले में NCR (नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट) दर्ज की है। यह कार्रवाई साहेब सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है।

वहीं, AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ PWD अधिकारियों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। अधिकारियों ने सरकारी काम में बाधा डालने और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं।

मामला सड़क की गुणवत्ता के निरीक्षण के दौरान शुरू हुआ था। सामने आए वीडियो को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। प्रवेश वर्मा ने घटना को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को कथित तौर पर अपशब्द कहे गए थे। दूसरी ओर, AAP नेताओं ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से मिली शिकायतों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now