Home / News / पीएचसी कल्याणपुर के दवा भंडारण कक्ष की छत से रिस रहा था पानी, एसडीओ ने जताई नाराजगी

पीएचसी कल्याणपुर के दवा भंडारण कक्ष की छत से रिस रहा था पानी, एसडीओ ने जताई नाराजगी

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

कल्याणपुर : अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने गुरुवार को कल्याणपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवा भंडारण कक्ष की छत से पानी का रिसाव पाया गया। इससे वहां रखी दवाओं के खराब होने की आशंका को देखते हुए एसडीओ ने नाराजगी जताई और तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

एसडीओ ने इस संबंध में प्रखंड प्रमुख से वार्ता कर अपनी योजना मद से दवा भंडारण कक्ष की छत की शीघ्र मरम्मत कराने को कहा, ताकि दवाओं को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर के आसपास साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया गया। परिसर में जलजमाव पाया गया, जिस पर एसडीओ ने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगवाने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की गुणवत्ता, उनके सुरक्षित भंडारण और स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा कराने तथा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now