Home / News / मुजफ्फरनगर महापंचायत पंचायत में आक्रामक दिखे राकेश टिकैत किया बड़ा ऐलान….

मुजफ्फरनगर महापंचायत पंचायत में आक्रामक दिखे राकेश टिकैत किया बड़ा ऐलान….

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में किसानों ने गन्ने के दाम बढ़ाने समेत अपनी 16 मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। किसानों ने गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग रखी। महापंचायत में किसान नेताओं ने सरकार से किसानों की समस्याओं पर जल्द ठोस निर्णय लेने की अपील की।

महापंचायत में गन्ना मूल्य, बिजली, सिंचाई, फसलों के उचित दाम, किसान कर्ज और आवारा पशुओं समेत कई मुद्दे उठाए गए। किसानों ने कहा कि बढ़ती लागत के बीच मौजूदा कृषि व्यवस्था में किसानों को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

भाकियू की ओर से सरकार के सामने कुल 16 मांगें रखी गईं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ तो आगे आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now