जालौन के कोंच में नगर पालिका परिषद कोंच के वार्ड नंबर 17 सुभाषनगर में करीब एक माह से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने का मामला सामने आया है। वार्ड सभासद वेदप्रकाश द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
सभासद ने बताया कि पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने से वार्डवासियों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने छावला की पुलिया से अनुपम दुबे तक तथा अन्य प्रभावित गलियों में पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
शिकायत में वार्ड में छह स्थानों पर सीवर चैंबरों के उच्चीकरण तथा वार्ड-वार्ड का कार्य कराए जाने की भी मांग की गई है। सभासद ने कहा कि सीवर संबंधी समस्या का समाधान होने से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को परेशानी से राहत मिलेगी।







