Home / News / नगर निगम के ढोंढ़ीपारा और मानिकपुर के मुक्तिधामों के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत

नगर निगम के ढोंढ़ीपारा और मानिकपुर के मुक्तिधामों के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का जताया आभार
कोरबा//शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा को बड़ी सफलता मिली है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA), छत्तीसगढ़ से मंजूरी मिल गई है।

स्वीकृति के तहत नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 17 ढोंढ़ीपारा में नवीन मुक्तिधाम निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 33 के मानिकपुर स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार दोनों कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

नगर निगम द्वारा दोनों कार्यों के प्रस्ताव विधिवत पारित कर SUDA को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे। स्वीकृति मिलने के बाद अब इन कार्यों की प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर निर्माण एवं उन्नयन कार्य जल्द प्रारंभ कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

ढोंढ़ीपारा में नवीन मुक्तिधाम बनने से क्षेत्रवासियों को एक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा, वहीं मानिकपुर मुक्तिधाम के उन्नयन से वहां उपलब्ध नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि क्कोरबा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन देवांगन जी के सफल नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य जारी है नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ ऐसी मूलभूत सुविधाओं का विकास भी हमारी प्राथमिकता है, जिनकी आवश्यकता प्रत्येक नागरिक को होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now