गढ़चिरोली : गढ़चिरोली जिले के वरिष्ठ समाजसेवी तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक व एकता सामाजिक शिक्षण संस्था गढ़चिरोली संचालित इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली के संस्थापक सचिव को विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार को महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फांऊडेशन संस्थान द्वारा ग्लोबल युएसए डायरेक्टर श्री लिट मेन तथा भुवनेश्वर उड़िसा भारत के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री ॠषिकेश आचार्य द्वारा USA से श्री प्रकाश आर अर्जुनवार के महात्मा गांधी विचार कार्य दर्शन एवं लगातार भारत सहित विश्व के अनेक देशों में विश्व शांति के लिए किए जा रहे उत्कृष्ठ कार्य के लिए महात्मा गांधी ग्लोबल पीस एवार्ड मिलने पर इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली में सत्कार किया गया।
डॉ प्रकाश आर अर्जुनवार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक के रूप भारत देश के 17 राज्यों में गांधी दर्शन पर पीपल बरगद नीम पौधारोपण अभियान, नशामुक्त भारत अभियान, नशामुक्त युवा अहिंसा युक्त युवा भारत अभियान, सर्व धर्म समभाव प्रार्थना सभा, सर्व धर्म समभाव यात्रा, शांति अहिंसा यात्रा, महात्मा गांधी विचार कार्य दर्शन एवं लगातार भारत सहित विश्व के अनेक देशों में विश्व शांति के लिए किए जा रहे उत्कृष्ठ कार्य अभियान इत्यादि कार्य से जनमानस में लोकप्रिय है होने से डॉ प्रकाश आर अर्जुनवार को इससे पुर्व विश्व शांतिदूत सम्मान – जकार्ता, इंडोनेशिया, महात्मा गांधी ग्लोबल पीस अवार्ड – USA, डाक्टरेट सम्मान : भुवनेश्वर उड़ीसा, ट्रस्टी – पोहार पोटफोडी नदी – महाराष्ट्र राज्य पर्यावरण व जलसंसाधन संस्था, नदी प्रहरी – महाराष्ट्र सरकार तथा भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार एवं अनेक राष्ट्रीय स्तर के अनेक सम्मान मिलने की जानकारी से सत्कार कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्राध्यापक श्री राजन बोरकर ने अवगत कराया।
इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली तथा इंदिरा गांधी कनिष्ठ विज्ञान महाविद्यालय गढ़चिरोली के प्राचार्य, प्राध्यापको तथा छात्र छात्राओं ने मिलकर श्री प्रकाश अर्जुनवार को USA से महात्मा गांधी ग्लोबल पीस एवार्ड मिलने पर उनका सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एकता सामाजिक शिक्षण संस्था गढ़चिरोली की अध्यक्षा श्रीमती मीना परिमल ने किया। प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग प्रमुख प्रा राजन बोरकर, प्राचार्य महेश देशमुख, पुर्व प्राचार्य प्रा. नलिनी लोखंडे, प्रा. हर्षल गेडाम, प्रा. मनिषा ऐलमुलवार, प्रा. चापले, प्रा. नवनीत निमसरकार, प्रा. साहिल मडावी, प्रा. फरिन शेख तथा सुनील गोंगले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
डॉ प्रकाश आर अर्जुनवार ने सत्कार के जवाब में आगे कहा की भविष्य में जन जीवन व पर्यावरण के लिए बहुत अनेकानेक कार्य करते हुए विश्व में समभाव स्थापित कर शांति लाने के कार्य में उपस्थित प्राध्यापक व छात्रों से साथ देने का सहयोग मांगा और बताया हर युवा व व्यक्ति ने वैश्विक समभाव शांति के लिए आगे बढ़ चढ़कर लोककल्याण के काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
संचालन प्रा. राजन बोरकर तथा आभार प्रदर्शन प्रा महेश देशमुख ने किया।
इस अवसर पर शाल श्रीफल , पुष्प माला पहनाकर विश्व शांतिदूत डॉ श्री प्रकाश आर अर्जुनवार का सत्कार किया गया है।






