Home / News / राईटर पेंटर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ कोरबा की बैठक 5 सितंबर को, चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

राईटर पेंटर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ कोरबा की बैठक 5 सितंबर को, चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

कोरबा। राईटर पेंटर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ कोरबा के पदाधिकारियों का दो वर्षीय कार्यकाल 28 जुलाई 2026 को पूर्ण हो चुका है। आगामी चुनाव की तैयारियों एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 5 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे राईटर पेंटर भवन, कोरबा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
एसोसिएशन के सभापति संतोष कुमार कैवर्त ने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में नए पदाधिकारियों के निर्वाचन की रूपरेखा, चुनाव कार्यक्रम, संगठन के विस्तार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
एसोसिएशन की ओर से सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट कोरबा से

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now