Home / Events / भीनमाल नगरपालिका चुनाव :

भीनमाल नगरपालिका चुनाव :

नामांकन के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, 116 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

भीनमाल । नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में दिनभर चुनावी हलचल देखने को मिली। भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए 116 नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन के पहले दिन 27 अगस्त को 8 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। शनिवार को 116 नामांकन जमा होने के साथ ही अब तक कुल 124 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।

प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इससे कार्यालय परिसर में दिनभर भीड़ और चुनावी सरगर्मियां बनी रहीं। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में चुनावी गतिविधियां भी तेज होती नजर आ रही हैं।
रिपोर्ट भरत सोलंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now