(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी, तहसील गली स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए पीड़िता मंजू देवी पत्नी स्व. अजीत कुमार गुप्ता के अनुसार, वह 28 अगस्त की रात रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई के घर मधुबन गई थीं। अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों से घर में चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
तहरीर के मुताबिक चोर सोने का हार, चूड़ियां, अंगूठियां, नथिया, मांगटीका, नाक की कील, कान के टॉप्स, चांदी की पायल, पायजेब, चांदी के सिक्के, बच्चों के चांदी के आभूषण समेत करीब 15,470 रुपये नकद चोरी कर ले गए। वहीं किरायेदार कविता धुसिया के कमरे से भी पायल, बिछिया और सोने के कान के झुमके चोरी होने की बात सामने आई है।
सूचना के बाद रसड़ा पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।







