Home / News / रक्षाबंधन पर DM कार्यालय में दिखा अनोखा नजारा, छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर DM कार्यालय में दिखा अनोखा नजारा, छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी

रिपोर्ट अखिलेश गौतम

सीतापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सुमित्रा मॉडर्न एकेडमी, विजय लक्ष्मी नगर, सीतापुर की छात्राओं ने जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. से आत्मीय भेंट की।
छात्राओं ने जिलाधिकारी की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं रिशानी तिवारी, सृष्टि शर्मा, महिमा रावत, वृंदा एवं हुरैन फातिमा ने जिलाधिकारी को पर्यावरण के प्रतीक के रूप में पौधा भी भेंट किया।
जिलाधिकारी ने छात्राओं की इस पहल की सराहना की और उन्हें पौधों के संरक्षण व पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करने, संस्कार, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने का संदेश दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now