Home / News / एससी श्रमिकों के भुगतान को लेकर ज्ञापन, 27 अगस्त को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

एससी श्रमिकों के भुगतान को लेकर ज्ञापन, 27 अगस्त को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

रिपोर्ट : अखिलेश गौतम

सीतापुर। समता किसान मजदूर संगठन, पिसावां के पदाधिकारियों और श्रमिकों ने एससी श्रमिकों के लंबित भुगतान एवं उनके लिए बजट आवंटित न किए जाने के संबंध में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वीबी जी रामजी कानून के अंतर्गत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए बजट आवंटित किए जाने, जबकि एससी श्रमिकों के लिए बजट आवंटित न किए जाने का मुद्दा उठाया गया है।

संगठन का आरोप है कि एससी श्रमिकों का बजट आवंटित न होने के कारण उनके द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान लंबित है। इससे श्रमिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की है कि एससी श्रमिकों के लिए आवश्यक बजट तत्काल आवंटित कराकर लंबित भुगतान कराया जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि सामान्य एवं ओबीसी श्रमिकों के लिए बजट आवंटन की व्यवस्था किए जाने के बावजूद एससी श्रमिकों के बजट का आवंटन न किया जाना गंभीर विषय है। संगठन ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी पात्र एससी श्रमिकों का बकाया भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि श्रमिकों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 27 अगस्त 2026 को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।

ज्ञापन समता किसान मजदूर संगठन, पिसावां की ओर से 25 अगस्त 2026 को सौंपा गया। इस मौके पर रामबेटी, शंभू दयाल, मनोहर लाल, सुरेश, राधेश्याम, अनीता, बिटोली आदि लोग मौजूद रहे।

जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो वार्ता नहीं हो सकी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now