Home / News / गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त चन्द्रप्रकाश गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त चन्द्रप्रकाश गिरफ्तार

बरेली। शीशगढ़ थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में वांछित चल रहे चन्द्रप्रकाश पुत्र कृष्णपाल निवासी रुस्तमगढ़ उगिया, थाना चन्दौसी, जनपद संभल की पुलिस तलाश कर रही थी।
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह समेत पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। ग्राम सहोड़ा पहुंचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त चन्द्रप्रकाश बसई बाजार के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा वर्ष 2025 में बीएनएस और आयुध अधिनियम की धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now