Home / News / मंडे मेगा क्विज में हसन अब्दुल्लाह ने मारी बाजी, जिले में लहराया डंका.

मंडे मेगा क्विज में हसन अब्दुल्लाह ने मारी बाजी, जिले में लहराया डंका.

नावकोठी.प्रखंड के महेशवारा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रमौली के छात्र हसन अब्दुल्लाह ने जिला स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया है.इस उपलब्धि पर छात्र एवं शिक्षक और परिजनों को बधाई देने का सिलसिला तेज हो गया है.जिला स्तरीय मंडे मेगा क्विज का आयोजन कॉलेजिएट स्कूल बेगूसराय में सोमवार को किया गया था.जिले के सभी 18 प्रखंडों से चयनित बच्चे इसमें शामिल हुए थे.प्राइमरी स्कूल रमौली के वर्ग चतुर्थ के छात्र हसन अब्दुल्लाह ने सभी को पछाड़ते हुए औव्वल स्थान हासिल किया.
डीपीओ आकाश कुमार ने हसन अब्दुल्लाह को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया.
इस उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह हुआ.
हेड टीचर पूनम कुमारी और शिक्षक शिक्षिका ने मिठाई खिलाकर हौंसला अफजाई की और बधाई दी.

इस उपलब्धि से माता रूही प्रवीण पिता मुस्ता हसन को खुशी का ठिकाना नहीं है.पूरे महेशवारा पंचायत और नावकोठी प्रखंड में खुशी का माहौल है.बधाई देने वालों में हेड टीचर सहित राजेश कुमार सहनी,नफीस आजम,बिन्नी कुमारी,ममता कुमारी, सिंपी कुमारी,चंदन कुमार आदि शामिल हैं ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now