Home / News / सैनफोर्ट प्लेस्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन….

सैनफोर्ट प्लेस्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन….

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैनफोर्ट प्ले स्कूल में 15 अगस्त का समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित अभिभावक एवं अतिथिगण तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। बच्चों की प्रस्तुतियों की सभी ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन सैनफोर्ट प्रीस्कूल के डायरेक्टर श्री अमर श्रीवास्तव ने किया। वहीं ध्वजारोहण रिटायर्ड सूबेदार मेजर अरूण श्रीवास्तव, अविनाश सोनी, रवि आर्य, अखिलेंद्र सिंह एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. एस.पी. यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में रैंप वॉक, देशभक्ति गीत, भाषण एवं समूह नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इतनी कम उम्र में बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और मंच पर प्रदर्शन देखकर अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की खूब प्रशंसा की।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने डायरेक्टर अमर श्रीवास्तव का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा का ऐसा आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण विकल्प उपलब्ध कराया है, जो आने वाली पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्षेत्र में विद्यालय की शैक्षणिक पहल और कार्यशैली की लगातार सराहना हो रही है।इस अवसर पर अमर श्रीवास्तव ने बताया कि सैनफोर्ट प्ले स्कूल आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षण पद्धतियों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है। उनके अनुसार, विद्यालय में AR Technology के माध्यम से बच्चों को सीखने का रोचक एवं प्रभावी अनुभव दिया जाता है। साथ ही विद्यालय UK-based concept curriculum पर आधारित शिक्षा पद्धति के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक, रचनात्मक एवं व्यवहारिक विकास पर विशेष ध्यान देता है उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखना विद्यालय का उद्देश्य नहीं है, बल्कि सीखने को उनके लिए आनंददायक, व्यावहारिक और अनुभव आधारित बनाना प्राथमिकता है। यही कारण है कि बच्चों में कम समय में सीखने और अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंत में प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया सैनफोर्ट प्ले स्कूल का यह भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और देशप्रेम की खूबसूरत झलक पेश करते हुए यादगार बन गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now