ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर भारत सरकार द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (Medal for Meritorious Service) प्रदान किया गया।
अरुण कुमार सिंह ने पुलिस सेवा के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। उनके सेवाकाल में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा एवं पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।
उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें पूर्व में 2015 में डीजी सिल्वर प्रशंसा चिन्ह, 2016 में वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और 2020 में डीजी गोल्ड प्रशंसा चिन्ह से भी सम्मानित किया जा चुका है।
चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित, उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला गौरव

Tagged:#POLITICS





