Home / Politics / झालावाड़ शहर की आमजन से जुड़ी बदहाल व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन कर दिया नगरपरिषद् आयुक्त को ज्ञापन

झालावाड़ शहर की आमजन से जुड़ी बदहाल व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन कर दिया नगरपरिषद् आयुक्त को ज्ञापन

झालावाड़ 12 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रहे शहरी फ्लोअप शिविर झालावाड़ नगरपरिषद् में पूर्व पार्षद राहुल गोयल एवं एस.सी. प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष हेमन्त बैरवा एडवोकेट की अगुवाई में आमजन व कांग्रेसजनों ने झालावाड़ शहर में हो रही आमजन से जुड़ी बदहाल व्यवस्था को लेकर नगरपरिषद् आयुक्त को विरोध जताते हुए तथा नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
पूर्व राहुल गोयल ने बताया कि – राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी फ्लोअप शिविर संचालित कर रही है जिसमें उनके द्वारा आमजन की लम्बित मूलभूत समस्याओं का निराकरण करना उद्देश्य बताया गया है तथा रिकोर्ड़ में शत-प्रशित मूलभूत आमजन की समस्याओं के कार्यो का सम्पादित किये जाने का दावा नगरपरिषद् विभाग द्वारा किया जा रहा है किन्तु इसके विपरीत धरातल पर शहर की व्यवस्था सभी रूप से बदहाल है, आमजन परेशान है तथा नगरपरिषद् के चक्कर काटने के सिवा उसे कुछ हासिल नहीं हो रहा है। इसी संदर्भ में ज्ञापन देकर मांग की गई है कि शहर की बिगड़ी प्रकाश व्यवस्था, सड़को पर हो रहे जगह-जगह गड्डों की मरम्मत, लम्बित मकानों के पट्टे दिये जाने, आवारा पशुओं से निजात दिलवाये जाने, मुख्यमंत्री सरस स्वरोजगार योजना में रोजगार देने की मांग, वार्ड नं. 36 में संजीविनी मेडिकल गली का रोड़ व नाली निर्माण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में लग रहे महीनों के समय को सही करवाने, नवनिर्मित सड़कों की गुणवत्ता सुधार की मांग सहित आमजन की कई मांगों को लेकर नगरपरिषद् आयुक्त को घेराव कर शीघ्र निस्तारण किये जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालो में दिनेश मेघवाल एडवोकेट, विकास नागर एडवोकेट, जगदीश दहिया, घनश्याम मेरोठा, जीतू यादव, मुकेश चौहान इत्यादि मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now