Home / News / माघ कॉलोनी में मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा, हादसे का मंडरा रहा खतरा

माघ कॉलोनी में मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा, हादसे का मंडरा रहा खतरा

भीनमाल। शहर की माघ कॉलोनी में परीसा हाइट बिल्डिंग के पास ट्रांसफार्मर के समीप मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। सड़क के बीचों-बीच बने इस गड्ढे के चलते वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे के कारण विशेषकर रात के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं करवाई गई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर गड्ढे की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके।
रिपोर्ट भरत सोलंकी

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now