Home / Events / आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर नगर कांग्रेस की बैठक संपन्न

आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर नगर कांग्रेस की बैठक संपन्न

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालरापाटन। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीति को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी झालरापाटन की महत्वपूर्ण बैठक नगर कांग्रेस अध्यक्ष अम्बेश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर रहे। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ एवं वार्ड स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बैठक में कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही जीते जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर की जनता पिछले भाजपा बोर्ड के भ्रष्टाचार, जनविरोधी कार्यशैली और विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं के खिलाफ मतदान करने का मन बना चुकी है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुँचकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों, जनहित के मुद्दों और भाजपा बोर्ड की विफलताओं को प्रभावी ढंग से रखे तथा पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करे।

पीसीसी सदस्य सिद्धि गौरी ने बैठक में कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव कांग्रेस संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच निरंतर संवाद ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता अनुशासन और समन्वय के साथ प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करें तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष अम्बेश मीणा ने कहा कि नगर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। सभी कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए जनता के बीच सक्रिय रहें तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।

बैठक में जिला संगठन महामंत्री राजेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश लालजी राठौर, दिनेश कोठारी, विकास गुप्ता, नंदलाल राठौर, मधुसूदन शर्मा, विजय राठौर, कैलाश यादव, सतनारायण राठौर, पार्षद नवीन मेघवाल, रिजवान अहमद, खालिद मोहम्मद, कासिम भट्टी, बालचंद रावल, नगर संगठन महामंत्री मोनू गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष मोहित सैनी, प्रणव राठौर, विक्की शर्मा, भाया जोशी, पप्पू पुष्पद , ब्रजमोहन कारपेंटर, नरेंद्र प्रिंस,रोहित प्रजापति, रतन मेघवाल, दिनेश गुर्जर, इरफान अली, बृजमोहन रैगर, गोलू नामदेव, हिमांशु सोगानी, इरफान अली, नितिन सेठी, पंकज शर्मा, संजय ताइवान, दीपचंद लंकेश, रवि वाल्मीकि, गौरव नाकोड़ा, नईमुद्दीन बैनी, अनीश , कामड़ मेघवाल, विजय तुषार राजेश राठौर, इरफान टक्कू,गोपाल यादव,मनोज महलका, धर्मवीर , फखरुद्दीन बोहरा, शब्बीर बोहरा, परमेश्वर मिस्त्री, मंसूर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now