अज़ीज़ अहमद
पुरकाजी मुजफ्फरनगर
जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी में बुधवार को लक्सर रोड स्थित वरदान हॉस्पिटल में क्षेत्र की एक महिला का अवैध गर्भपात किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुरकाजी की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वरदान हॉस्पिटल पर छापेमारी की गई है। जिसमें अवैध गर्भपात का कार्य चल रहा था तथा डिलीवरी का कार्य किया जा रहा था। जिसको मौके पर ही पकड़कर स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ नोटिस पकड़ा दिया!
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरकाजी कस्बे में ऐसे अनेकों हॉस्पिटल संचालित है जिनमें अवैध गर्भपात का कार्य चलाया जा रहा है जिसमें वरदान हॉस्पिटल भी शामिल है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ निजी अस्पतालों में नियमों के विपरीत गर्भपात कराए जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सुमित चौधरी का कहना है कि वरदान हॉस्पिटल के डॉ मौके पर नहीं मिले है हॉस्पिटल को नोटिस देकर 3 दिन के अंदर अपने कागजात दिखाने को कहा है। गर्भपात की खबर झूठी है हॉस्पिटल में डिलीवरी कराई जा रही थी। तथा कहा कि जांच रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित अस्पताल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में डॉ तैयब, फार्मासिस्ट डॉ अजय सक्सेना, आदि लोग शामिल रहे। एक्सप्रेस न्यूज भारत चैनल इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।






