Home / News / SDPI नगर कमेटी झालरापाटन ने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

SDPI नगर कमेटी झालरापाटन ने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालरापाटन, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नगर कमेटी झालरापाटन द्वारा शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक और आमजन की सुरक्षा को लेकर नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से निंबारी गेट, तलाई मोहल्ला एवं आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते रहते हैं और राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा छोटे बच्चों पर हमला कर उन्हें काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है तथा आमजन का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

SDPI नगर अध्यक्ष शकील खान ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों, सुबह-शाम टहलने वाले नागरिकों तथा बाहर से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि आवारा कुत्तों को शीघ्र पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।
SDPI ने प्रशासन से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि नगर परिषद शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now