Home / Events / सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में विश्व इमोजी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में विश्व इमोजी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया जनपद के रसड़ा सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल में शनिवार को विश्व इमोजी दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय ने माताओं एवं अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया, जिससे यह आयोजन बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए यादगार बन कर रहा कार्यक्रम के दौरान माताओं और बच्चों ने मिलकर रंग-बिरंगे इमोजी तैयार किए, जिनके माध्यम से उन्होंने अपनी भावनाओं और रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया इसके साथ ही मदर-चाइल्ड रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं जहाँ बच्चों ने अपनी माताओं के साथ खुशी के अनमोल पल साझा किए पूरे कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह, मुस्कान और उमंग देखने योग्य था
विद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह चौहान ने उपस्थित अभिभावकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय अभिभावकों और बच्चों के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं तथा बच्चों के भावनात्मक सामाजिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने इस अनूठी पहल की सराहना की और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया यह आयोजन बच्चों माताओं और विद्यालय के लिए अविस्मरणीय यादों से भरपूर रहा।

[post-views]
Share
Now