कोरबा//ग्राम उत्तरदा निवासी पत्रकार विष्णु कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को ज्ञापन सौंपकर अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वे सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर लगातार समाचार प्रकाशित करते रहे हैं। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि के कथित दुरुपयोग सहित अन्य मामलों से संबंधित खबरें सोशल मीडिया और ई-प्रिंट समाचार पत्र में प्रकाशित करने के बाद उन्हें अपने शुभचिंतकों के माध्यम से यह जानकारी मिली कि दिलीप पटेल द्वारा उनके साथ मारपीट या जान से नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा एवं थाना हरदीबाजार को भी भेजी गई है। ज्ञापन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि यदि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को किसी भी प्रकार की शारीरिक, मानसिक अथवा जान-माल की क्षति होती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी दिलीप पटेल की होगी। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।







