(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया) : स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रसड़ा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत रसड़ा नगर के कंपोजिट विद्यालय से मंगलवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण शामिल रहे। इस स्कूल चलो रैली का आगाज आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा का अलख जगाते हुए स्कूली बच्चे रसड़ा नगर के विभिन्न मार्गों से होते पुन: विद्यालय पहुंचे। चेयरैमन विनयशंकर जायसवाल ने कहा कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने में माता-पिता की अहम जिम्मेदारी होती है। अभिभावक अपने पाल्यों को नियमित स्कूल भेंजे ताकि शिक्षित एवं सशक्त राष्ट्र की संकल्पना को साकार किया जा सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गीता सिंह सहित अभिनाश जायसवाल, राजेंद्र, मुर्सिलम उर्फ जैकी, संजय राजभर, अली राजा, नौशाद, डब्लु अंसारी आदि मौजूद रहे। स्कूल चलो रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में चेयरमैन व प्रधानाचार्य ने छायादार पौधा रोपित कर हरित क्रांति का संदेश दिया।










