Home / News / नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा का गौतम भवन में किया भव्य स्वागत

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा का गौतम भवन में किया भव्य स्वागत

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़ 28 जून। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष बनने के बाद के पहली बार झालावाड़ पहुंचने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति झालावाड़ के द्वारा मंगलपुरा टेक स्थित गौतम भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के नगर अध्यक्ष विश्वास जोशी, मदन मोहनजी महाराज ब्रह्मघाट ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने जिला अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा का साफा पहनाकर, सरोफा ओढ़ाकर तथा पुष्पहार पहनाकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोहनलाल शर्मा ने कहा कि जिले की गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की सभी नगर इकाईयों की बैठक बुलाकर जिले में समाज हित के लिए चर्चा की जायेगी एवं आगामी कार्यक्रम में समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए रोजगार शिविर एवं सामुहिक विवाह सम्मेलन सहित कई समाज हित के कार्य किये जाने एवं शीघ्र ही जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने कहा कि जिले के सभी समाज बन्धु जिला अध्यक्ष के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर समाज हित में अच्छे कार्य करते हुए पूरा समाज एक जुट होकर कार्य करें। नगर अध्यक्ष विश्वास जोशी ने कहा कि जिला कार्यकारिणी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी जायेगी उसको सहर्ष स्वीकार कर जिम्मेदारी से समाज हित में काम किया जायेगा। महिला मण्डल की नगर अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने जिला अध्यक्ष को बधाई दी तथा गुलदस्ता प्रदान किया। स्वागत समारोह में पूर्व अध्यक्ष ललित शर्मा, रतनलाल गौतम, दिनेश गौतम, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश गौतम, सत्यनारायण शर्मा, विजय जोशी, बालगोविन्द शर्मा, महेन्द्र शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, भवानीशंकर शर्मा, गिरिराज शर्मा, संगीता शर्मा, विनिता शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त कर तथा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अन्त में नगर महामंत्री पं. सौरभ गौतम ने सभी उपस्थित समाज बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now