Home / News / माननीय सांसद राजकुमार रोत के जन्मदिवस पर मानसिक विमंदित बालक पुनर्वास केंद्र में फल-फ्रूट एवं बिस्किट का वितरण

माननीय सांसद राजकुमार रोत के जन्मदिवस पर मानसिक विमंदित बालक पुनर्वास केंद्र में फल-फ्रूट एवं बिस्किट का वितरण

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

आज भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के लोकप्रिय सांसद राजकुमार जी रोत के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मानसिक विमंदित बालक पुनर्वास केंद्र में सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुनर्वास केंद्र में रह रहे बालक एवं बालिकाओं को फल, फ्रूट, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर उनके साथ जन्मदिवस की खुशियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और मानवता का संदेश देना रहा।
इस अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार कटारा, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार भील, अनिल जी चौहान, सत्तू चौहान, नीरज भील, मनोज कुमार, चंद्र प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने माननीय सांसद राजकुमार रोत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही उनके जन्मदिवस को मनाने का सबसे सार्थक माध्यम है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now