Home / News / नकली खाद और बीज बेचने वालों के विरुद्ध करें एफ.आई.आर – कृषि उत्पादन आयुक्त

नकली खाद और बीज बेचने वालों के विरुद्ध करें एफ.आई.आर – कृषि उत्पादन आयुक्त

किसानों को संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग करने की दें समझाइस – कृषि उत्पादन आयुक्त

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रकरणों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ कराएँ – कृषि उत्पादन आयुक्त

किसानों को सहजता से उल्पकालीन ऋण मुहैया कराएँ – कृषि उत्पादन आयुक्त

कृषि उत्पादन आयुक्त ने की वीडियो काँन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि आदानों की समीक्षा

सागर 22 जून 2026
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के सी गुप्ता ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह नकली खाद-बीज बेचने वाले फर्मों और व्यक्तियों कसे विरुद्ध सख्त कार्यवाही कराएँ। उन्होंने कहा है कि जाँच के दौरान अमानक स्तर का खाद-बीज मिलने पर हर प्रकरणों को अनिवार्यतः पुसिल में एफआईआर दर्ज कराएं। कृषि उत्पादन आयुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रदेश के किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद-बीज मुहैया होना चाहिए। इसके लिए सभी कलेक्टर्स और कृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जवाबदेही के साथ नकली खाद-बीज बेचने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। कृषि उत्पादन आयुक्त श्री केसी गुप्ता आज वीडियो काँन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सागर एवं जबलपुर संभाग की खरीफ सीजन के लिए कृषि आदानों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने सागर एवं जबलपुर संभाग में चालू खरीफ सीजन में खाद एवं बीज की उपलब्धता की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि कृषि अधिकारी गाँव में जाकर किसानों को संतुलित खाद के उपयोग करने की समझाइस दें। उन्होंने कहा कि किसान कितनी मात्रा में खाद का उपयोग करें तथा किस फसल में कितनी खाद की आवश्यकता पड़ती है इसकी जानकारी किसानों तक पहुंचाएं।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि चालू खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में समुचित मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कलेक्टर्स खाद का उठाव तेजी से कराएँ। कृषि उत्पादन आयुक्त ने नवीन ई-विकास उर्वरक प्रणाली के टोकन समय पर जनरेट करने एवं फॉर्मर आईडी में सभी खातों को जोड़ने हेतु किसानों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

वीडियो काँन्फ्रेंसिंग में कृषि उत्पादन आयुक्त ने कलेक्टरों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ दिलाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों का निराकरण नहीं हुआ है। उन प्रकरणों का निराकरण कलेक्टर्स प्राथमिकता के साथ कराएं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सभी मैदानी कृषि अधिकारी सतत रूप से प्रयास करें।

वीडियो काँन्फ्रेंसिंग में सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि किसानों को कृषि आवश्यकताओं के लिए सहजता एवं सुगमता के साथ अल्पकालीन ऋण मुहैया कराएं तथा कालातीत अल्पकालीन ऋणों की वसूली पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हम सभी का लक्ष्य खरीफ सीजन में फसलों की उत्पादकता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स एवं कृषि विभाग के अधिकारी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करें। मौसम वैज्ञानिकों की कम बारिस की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को कम पानी में पकने वाली सफलें लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि एफआरए पट्टाधारियों को भी प्राथमिकता से अल्पकालीन ऋण मुहैया कराएं।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने सागर संभाग में अरहर की पूसा किस्म को प्रोत्साहित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सागर संभाग के सभी जिलों में पूसा अरहर की खेती का रकबा बढ़ाएं। उन्होंने कृषि वैज्ञानिको और कृषि अधिकारियों से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पूसा अरहर की खेती के लिए किसानों का मार्गदर्शन करें तथा उन्हें पूसा अरहर की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करें। वीडियो काँन्फ्रेंसिंग में कृषि उत्पादन आयुक्त ने चालू खरीफ सीजन में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की भी जिलेवार समीक्षा की।

वीडियो काँन्फ्रेंसिंग में एनआईसी सागर से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी ,संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, प्रभारी संयुक्त संचालक उद्यानिकी श्रीमती निकिता जैन, उपसंचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, उपसंचालक पशुपालन डॉ डीडी चढ़ार, सहायक संचालक वेटरनरी श्री बीएस ठाकुर, सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्रीमती आभा रिछारिया, उपसंचालक उद्यानिकी श्री पी एस बडोले, एल डी एम श्री सहेन्द्र पाल, डीएमओ मार्कफेड श्री रोहित बघेल, संभागीय शाखा प्रबंधक अपेक्स बैंक सागर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज दुरेजा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now