Home / News / कस्बे के अभिषेक शर्मा का IISc बेंगलुरु में पीएचडी के लिए चयन

कस्बे के अभिषेक शर्मा का IISc बेंगलुरु में पीएचडी के लिए चयन

चौमहला झालावाड़ से सीताराम वर्मा की रिपोर्ट _
कस्बे के निवासी अभिषेक शर्मा का देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं शोध संस्थान भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी के लिए चयन हुआ है।पूर्व ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी डग शंकर लाल शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा वर्तमान में बिहार सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, मधुबनी में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2026 की ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 196 प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी के आधार पर उनका चयन देश के शीर्ष संस्थान आईआईएससी बेंगलुरु में पीएचडी के लिए हुआ है।अभिषेक ने इससे पूर्व राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कालीकट से पावर सिस्टम्स में एम.टेक. की उपाधि प्राप्त की थी। अब वे आईआईएससी बेंगलुरु में ऊर्जा के क्षेत्र में उन्नत शोध कार्य करेंगे। अभिषेक शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिवार,मित्रों,सहकर्मियों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।क्षेत्र के शिक्षाविदों का मानना है कि उनकी यह सफलता ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा यह दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प, सतत परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से देश के सर्वोच्च संस्थानों तक पहुंचा जा सकता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now