Home / News / मई माह का वेतन रोके जाने से शिक्षकों में रोष, राजस्थान शिक्षक संघ आज सौंपेगा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

मई माह का वेतन रोके जाने से शिक्षकों में रोष, राजस्थान शिक्षक संघ आज सौंपेगा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

लोकेशन सवाई माधोपुर
रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की चौथ का बरवाड़ा उपशाखा द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बन्देडिया के समस्त स्टाफ का मई 2026 का वेतन लंबित रहने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ ने आरोप लगाया है कि पीईईओ डिडायच प्रेमचंद मीणा द्वारा विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का मई माह का वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है,जबकि उनके द्वारा स्वयं का मई का भुगतान कर लिया गया ओर कर्मचारियों का रोक दिया गया। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के परिवारों के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, बैंक ऋण की किस्तों के भुगतान तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ऐसे में समय पर वेतन प्राप्त करना उनका वैधानिक अधिकार है।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने तथा लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारियों में असंतोष और बढ़ेगा तथा संगठन आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे और वेतन भुगतान में हो रही देरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now