Home / National / डीजीपी डिस्क से सम्मानित हुए एसपी अमित कुमार सहित तीन पुलिस अधिकारी…

डीजीपी डिस्क से सम्मानित हुए एसपी अमित कुमार सहित तीन पुलिस अधिकारी…

कल जारी महानिदेशक पुलिस के आदेश में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, निवर्तमान वृत्ताधिकारी भवानीमंडी प्रेम कुमार और वृत्ताधिकारी झालावाड़ हर्ष राज खरेड़ा को डीजीपी डिस्क मिला है ।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को अपराध और कानून व्यवस्था में दूसरी बार बार डीजीपी डिस्क मिला है । इससे पूर्व प्रतापगढ़ एसपी के दौरान डीजीपी डिस्क मिला । प्रक्षिशण मामलो में झालावाड़ सहायक पुलिस अधीक्षक रहने के दौरान डीजीपी डिस्क मिला । इसके अतिरिक्त उन्हें यूनियन होम मिनिस्टर रिवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टीगेशन और स्पेशल ड्यूटी पदक भी मिल चुका है ।

वृत्ताधिकारी प्रेम को ऑपरेशन शटरडाउन में अनुसंधान अधिकारी तथा ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार, और अपराध में नियंत्रण के लिए डीजीपी डिस्क से नवाजा गया है ।

वृत्ताधिकारी हर्षराज को ऑपरेशन क्लीन राइड, rghs घोटाले में अनुसंधान अधिकारी तथा ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार, हनी ट्रैप गैंग के खुलासे में अहम भूमिका के चलते डीजीपी डिस्क मिला है । हाल ही में अकलेरा के चाँदीपुर में महिला की हत्या के मामले का अनुसंधान भी हर्षराज खरेड़ा ने किया ।

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

Tagged:
[post-views]
Share
Now