Home / Breaking News / गद्दार कहने पर भड़के हरभजन सिंह, बोले- पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी बताऊं….

गद्दार कहने पर भड़के हरभजन सिंह, बोले- पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी बताऊं….

पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद Harbhajan Singh ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए सियासी हलचल तेज कर दी है। ‘गद्दार’ कहे जाने पर नाराज़ हरभजन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उन्होंने बोलना शुरू किया तो “पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची गई थी”, सब सामने आ जाएगा।

दरअसल, पार्टी बदलने के बाद हरभजन सिंह को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। कुछ जगहों पर उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई, जिसके बाद उन्होंने सोशल Media पर जवाब देते हुए AAP नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठा दिए। उनके बयान के बाद पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

हरभजन सिंह ने इशारों-इशारों में राज्यसभा टिकटों को लेकर सौदेबाजी के आरोप लगाए। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी की कार्यशैली पर हमला माना जा रहा है।

बता दें कि हरभजन सिंह साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा पहुंचे थे। अब उनके इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now