Home / News / (LASEA) में आज 10 वी सीबीएसई परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही जश्न का माहौल रहा।

(LASEA) में आज 10 वी सीबीएसई परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही जश्न का माहौल रहा।

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़। स्थानीय प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान, लेडी अनुसुइया सिंघानिया एजुकेशनल एकेडमी (LASEA) में आज वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही जश्न का माहौल रहा। विद्यालय की होनहार छात्रा शुभी गुप्ता ने (93.8%) अंक रिहान खान (91.4) कृति गुप्ता (89.6%)अर्चना मीणा (88.4) ध्रुव कुमार(82.2) आराध्या गौतम (84.4) देवांशु अग्रवाल (84.2) आदित्य सोनी (83.2) प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के 10 वी का रिजल्ट 100% रहा. 80 % से उपर 11 बच्चे का रिजल्ट रहा I 60 प्रतिशतसे उपर 30 बच्चो का रिजल्ट रहा I

इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे विद्यालय के लिए एक मिसाल पेश की है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में मिठाई बांटी गई और डिंपी को उनकी इस बड़ी सफलता के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चैयरमेन हाजी मुश्ताक बाबु ने बच्चो को फुल माला और मिठाई खिलाकर बच्चो के शानदार प्रदर्शन कि बधाई दी I प्रबंधक युसूफ खान ,पी .के सक्सेना , प्रधानाचार्य आर. के मिश्रा,अध्यापक आशीष चतुर्वेदी, अध्पिका नीतू परेसर , चेतन राठोर, कारन शर्मा ,अल्ताफ हुसेन ने बच्चो को बधाई दी एवं उनके उज्वल भविष्य कि कामना की I

Tagged:
[post-views]
Share
Now