शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती आज-PM मोदी ने किया सलाम….

प्रधानमंत्री ने देश को भगत सिंह की जयंती पर याद कर सलामी दी. उन्होंने कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 23 साल युवक से इतनी बड़ी हुकूमत भयभीत हो गयी.

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आज जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर सोमवार सुबह भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी।

पीएम मोदी ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर की है। अमित शाह ने ट्वीट किया कि अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन, भगत सिंह जी युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे।

बता दें कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब में हुआ था। भगत सिंह उन क्रातिंकारियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी सोच और मजबूत इरादों से अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया था। भगत सिंह ने भारत माता को अंग्रेजों की जंजीरों से आजाद करवाने के लिए बहुत ही कम उम्र में अपनी जान न्योछावर कर दी थी।

Share
Now