Home / News / गैस वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसडीएम….

गैस वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसडीएम….

बांका में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर गैस एजेंसियों की जांच की गई।
बांका में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत गैस एजेंसियों की जांच की गई। इस दौरान सुनिता एचपी गैस ग्रामीण वितरक और एकोरिया इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान एजेंसियों के स्टॉक, अभिलेखों तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि गैस आपूर्ति में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका

Tagged:
[post-views]
Share
Now